
उज्जैन. हमारे समाज में शकुन-अपशुकन की मान्यता सदियों से चली आ रही है। यात्रा पर जाते समय भी शकुन-अपशकुन पर विचार अवश्य किया जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार यात्रा पर जाते समय अगर कुछ विशेष लोग या चीजें दिख जाएं तो इसे शुभ शकुन मानना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही लोगों पर चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…
1. ब्राह्मण दर्शन
यदि यात्रा प्रारंभ करते समय सामने कोई ब्राह्मण दिखाई दे तो पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें और अपनी इच्छा अनुसार दक्षिणा देकर यात्रा आरंभ करें।
2. कन्या दर्शन
यदि यात्रा प्रारंभ करते ही आपको कोई कन्या पीले या केसरिया वस्त्रों में दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत मानना चाहिए। इससे आपको काम में सफलता मिलने के योग बनते हैं।
3. गाय के दर्शन
यात्रा के लिए घर से निकलते समय कोई गाय दिखाई दे तो ये बहुत ही शुभ शकुन होता है। यात्रा पर जाने से पहले गाय को गुड खिलाएं और उसकी प्रदक्षिणा कर आगे की यात्रा प्रारंभ करें।
4. कलश
यात्रा प्रारंभ करते ही आपको जल से भरे कलश (यहां कलश से आशय जल से भरा कोई भी पात्र) दिखाई दे तो इसे भी शुभ शकुन समझना चाहिए।
5. किन्नर
किन्नर को मंगलमुखी भी कहते हैं। यानी इनका चेहरा देखने से सभी कामों में सफलता मिलती है। यात्रा पर जाते समय किन्नर दिख जाए तो उसे अपनी इच्छा अनुसार दान दें। इससे शुभ फल मिलते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।