यात्रा पर जाते समय दिख जाए इनमें से कोई 1 तो इसे मानना चाहिए शुभ शकुन

Published : Apr 30, 2021, 10:55 AM ISTUpdated : Apr 30, 2021, 11:17 AM IST
यात्रा पर जाते समय दिख जाए इनमें से कोई 1 तो इसे मानना चाहिए शुभ शकुन

सार

हमारे समाज में शकुन-अपशुकन की मान्यता सदियों से चली आ रही है। यात्रा पर जाते समय भी शकुन-अपशकुन पर विचार अवश्य किया जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार यात्रा पर जाते समय अगर कुछ विशेष लोग या चीजें दिख जाएं तो इसे शुभ शकुन मानना चाहिए।

उज्जैन. हमारे समाज में शकुन-अपशुकन की मान्यता सदियों से चली आ रही है। यात्रा पर जाते समय भी शकुन-अपशकुन पर विचार अवश्य किया जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार यात्रा पर जाते समय अगर कुछ विशेष लोग या चीजें दिख जाएं तो इसे शुभ शकुन मानना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही लोगों पर चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

1. ब्राह्मण दर्शन
यदि यात्रा प्रारंभ करते समय सामने कोई ब्राह्मण दिखाई दे तो पैर छूकर उनका आशी‌र्वाद लें और अपनी इच्छा अनुसार दक्षिणा देकर यात्रा आरंभ करें।

2. कन्या दर्शन
यदि यात्रा प्रारंभ करते ही आपको कोई कन्या पीले या केसरिया वस्त्रों में दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत मानना चाहिए। इससे आपको काम में सफलता मिलने के योग बनते हैं।

3. गाय के दर्शन
यात्रा के लिए घर से निकलते समय कोई गाय दिखाई दे तो ये बहुत ही शुभ शकुन होता है। यात्रा पर जाने से पहले गाय को गुड खिलाएं और उसकी प्रदक्षिणा कर आगे की यात्रा प्रारंभ करें।

4. कलश
यात्रा प्रारंभ करते ही आपको जल से भरे कलश (यहां कलश से आशय जल से भरा कोई भी पात्र) दिखाई दे तो इसे भी शुभ शकुन समझना चाहिए।

5. किन्नर
किन्नर को मंगलमुखी भी कहते हैं। यानी इनका चेहरा देखने से सभी कामों में सफलता मिलती है। यात्रा पर जाते समय किन्नर दिख जाए तो उसे अपनी इच्छा अनुसार दान दें। इससे शुभ फल मिलते हैं।
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?
Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?