15 जुलाई तक रहेगा सूर्य, राहु और शनि का अशुभ योग, 6 राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

Published : Jun 21, 2020, 09:28 AM IST
15 जुलाई तक रहेगा सूर्य, राहु और शनि का अशुभ योग, 6 राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

सार

15 जून, सोमवार को सूर्य राशि बदलकर मिथुन में आ गया है। सूर्य के मिथुन राशि में आने से 2 अशुभ योग बन रहे हैं। इस राशि में ही 21 जून को सूर्यग्रहण होने वाला है।

उज्जैन. काशी के ज्योतिषाचार्य पं.गणेश मिश्रा के अनुसार सूर्य के मिथुन राशि में आने से सूर्य और राहु की युति बन रही है और शनि के साथ षडाष्टक योग बन रहा है। ग्रहों की ये अशुभ स्थिति अगले महीने 15 जुलाई तक रहेगी। जिसका असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर पड़ेगा। इनके प्रभाव से मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं मेष, वृष, सिंह, तुला, मकर और मीन राशि वाले लोग सितारों के अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे।

देश के कुछ हिस्सों में बढ़ सकती हैं बीमारियां
ज्योतिषाचार्य पं. मिश्रा बताते हैं कि सूर्य-शनि के बीच षडाष्टक योग बन जाने से देश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में बीमारियां बढ़ सकती हैं। देश की किसी बड़ी हस्ती के निधन का योग भी बन रहा है। इसके साथ ही कुदरती कहर यानी बाढ़, भूकंप, चक्रवात या आगजनी की स्थिति बन सकती है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े देशों के बीच की तनाव बढ़ सकता है। देश की जनता असंतुष्ट रहेगी। पड़ोसी देशों के साथ विवाद हो सकता है। देश की जनता में रोग और आपसी विवाद के हालात बन सकते हैं। लोगों की सेहत को लेकर देश-विदेश में नई परेशानी सामने आ सकती है।

कुंभ सहित 6 राशियों के लिए अशुभ समय
अशुभ योगों के प्रभाव से मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 6 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

अन्य 6 राशियों के लिए अच्छा समय
मेष, वृष, सिंह, तुला, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है। इन 6 राशि वालों पर मौजूदा अशुभ ग्रह स्थिति का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज