30 अगस्त को Janmashtami पर करें इन मंत्रों का जाप, हर इच्छा पूरी कर सकते हैं भगवान श्रीकृष्ण

Published : Aug 25, 2021, 10:19 AM ISTUpdated : Aug 25, 2021, 01:44 PM IST
30 अगस्त को Janmashtami पर करें इन मंत्रों का जाप, हर इच्छा पूरी कर सकते हैं भगवान श्रीकृष्ण

सार

इस बार 30 अगस्त, सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2021) का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कृष्ण मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती है। भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) सोलह कलाओं से युक्त भगवान विष्णु के संपूर्ण अवतार हैं। इस दिन कृष्ण मंत्रों का जाप करना बहुत ही फायदेमंद रहता है। इन मंत्रों को सिद्ध करके समृद्धिशाली बन सकते हैं।

उज्जैन. श्रीकृष्ण (Lord Krishna) की भक्ति भोग, सुख, मोक्ष प्रदान करने वाली है। श्रीकृष्ण समस्त सुखों और वैभव को प्रदान करने वाले हैं। धर्म ग्रंथों व ज्योतिष शास्त्र में भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। ये उपाय जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2021) पर करने से और भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन कृष्ण मंत्रों का जाप करना बहुत ही फायदेमंद रहता है। इन मंत्रों को सिद्ध करके समृद्धिशाली बन सकते हैं। आगे जानिए कौन-से हैं वो मंत्र…

कृं कृष्णाय नम: 
इस मंत्र के जाप से समस्त सुख और वैभव की प्राप्ति होती है। अटका हुआ पैसा प्राप्त होता है और व्यक्ति की प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। 

ऊं देवकीनंदनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण: प्रचोदयात 
यह कृष्ण गायत्री मंत्र है। इस मंत्र का नियमित जाप करने से व्यक्ति के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। 
 
ऊं श्रीं नम: श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा: 
यह श्रीकृष्ण का सप्तदशाक्षर मंत्र है। यह मंत्र पांच लाख बार जपने से सिद्ध होता है। इसके जाप श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन से प्रारंभ करना चाहिए। एक बार यह मंत्र सिद्ध हो जाए तो व्यक्ति के काम फटाफट होने लगते हैं। वह जो चाहे वह हासिल कर सकता है। 

क्लीं कृष्णाय नम: 
भगवान कृष्ण के इस मंत्र को प्रबल आकर्षण करने वाला मंत्र कहा जाता है। इसके सवा लाख जाप करने से यह सिद्ध हो जाता है। सिद्ध होने के बाद जातक में एक अद्भुत आकर्षण प्रभाव पैदा होता है। जातक का व्यक्तित्व चुंबकीय बन जाता है। ऊं नमो भगवते वासुदेवाय इस मंत्र के नियमित जाप से मोक्ष की प्राप्ति होती है। मनुष्य मृत्यु के बाद नर्क की यातनाएं नहीं भोगता है और जीवित रहते हुए भी उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

जन्माष्टमी के बारे में ये भी पढ़ें

30 अगस्त को सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी Janmashtami, वृष राशि में रहेगा चंद्रमा


 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज