20 जून से 14 सितंबर तक गुरु चलेगा टेढ़ी चाल, देश-दुनिया और आपकी राशि पर कैसा होगा इसका असर?

Published : Jun 16, 2021, 08:51 AM ISTUpdated : Jun 16, 2021, 12:22 PM IST
20 जून से 14 सितंबर तक गुरु चलेगा टेढ़ी चाल, देश-दुनिया और आपकी राशि पर कैसा होगा इसका असर?

सार

20 जून, रविवार को गुरु ग्रह कुंभ राशि में वक्री होगा यानी टेढ़ी चाल से चलने लगेगा। इसी चाल से चलते हुए गुरु 14 सितंबर को एक राशि पीछे यानी मकर में आ जाएंगे और 19 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद फिर से कुंभ राशि में गुरु ग्रह का प्रवेश होगा।

उज्जैन. गुरु की चाल बदलने से देश में राजनैतिक, प्राकृतिक और सामाजिक बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही इसका असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा।

जानिए क्या होगा देश-दुनिया पर असर
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, गुरु की चाल में बदलाव होने से तेज आंधी और देश के कुछ हिस्सें में खूब बारीश होगी। कहीं बाढ़ की स्थिति भी बनेगी।
- देश के उत्तरी राज्यों में प्राकृतिक प्रकोप के कारण जन-धन हानि होने की आशंका है। प्राकृतिक आपदा, भूकंप, अग्निकांड या तूफान से भी लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
- इस ग्रह के कारण देश की राजनीति में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं। बृहस्पति और शनि का योग फिर से बनने के कारण देश में संक्रमण बढ़ने की आशंका भी रहेगी।
- यह धनु व मीन राशि के स्वामी है। डॉ. मिश्र के मुताबिक गुरु पंचम दृष्टि से मिथुन, सप्तम से सिंह व नवम से तुला को देख रहे हैं। इन तीनों राशियों के लिए ये मंगलकारी रहेंगे। इस दौरान लोगों का रुझान संगीत, कला और औषधि निर्माण व अनुसंधान आदि की तरफ बढ़ेगा।

12 राशियों पर असर
- देव गुरु बृहस्पति की चाल में बदलाव होने से मेष, वृष, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए फायदेमंद समय रहेगा। इन लोगों को विद्या में सफलता तो मिलेगी साथ ही धन लाभ के भी शुभ योग हैं। विवाह व संतान के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। बेरोजगार लोगों को काम मिल सकता है।
- कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन लोगों के कामों में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन वो पूरे भी होंगे। खर्चा बढ़ेगा। सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
- इनके अलावा मिथुन और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। यह विवाह व सुखी दाम्पत्य जीवन का भी कारक ग्रह है। जिन लोगों के विवाह रुके थे, उनके विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता