
उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 1 जनवरी 2022, शनिवार (Panchang January 1, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
1 जनवरी, शनिवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का योग बन रहा है। इस दिन शिव चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि का आरंभ 31 दिसंबर सुबह 10.39 से होगा, जो 1 जनवरी 2022 सुबह 7.17 तक रहेगा। इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी, जो रात 3.42 तक रहेगी।
शुभ योग और मुहूर्त
1 जनवरी, शनिवार को ज्येष्ठा नक्षत्र शाम 6.15 तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र प्रांरभ हो जाएगा, जो 2 जनवरी की शाम 4.37 तक रहेगा। शनिवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। 1 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:36 से 06:24 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:51 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 11:31 से 12:55 तक रहेगा। अभिजीत और अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं।
ये है राहु काल का समय
1 जनवरी, शनिवार को राहूकाल सुबह 9:51 से दोपहर 11:10 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 1.49 से 3:09 तक, कुलिक सुबह 7:12 से 8:31 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 8:37 से 9:19 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
1 जनवरी, शनिवार को शाम लगभग 6 बजे चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। इसके अलावा शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे।
इस दिशा में न करें यात्रा
शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।