Aaj Ka Panchang 1 जनवरी 2023 का पंचांग: साल के पहले दिन बनेंगे ये शुभ योग, जानें ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

Published : Jan 01, 2023, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 1 जनवरी 2023 का पंचांग: साल के पहले दिन बनेंगे ये शुभ योग, जानें ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

सार

Aaj Ka Panchang: 1 जनवरी, रविवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ और इसके बाद भरणी नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। 

उज्जैन. वर्तमान में कई तरह के पंचांग बाजार में आसानी से मिल जाते है, इनका आधार भी अलग-अलग ही होता है। वर्तमान में विक्रम संवंत से संबंधित पंचांग ही सबसे ज्यादा सटीक है। पंचांग के 5 प्रमुख अंग बताए गए हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। इन सभी को जोड़कर पंचांग का निर्माण किया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

1 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 Januray 2023)
1 जनवरी 2023, दिन रविवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दिन भर रहेगी। रविवार को अश्विनी नक्षत्र दोपहर 12:48 तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ और इसके बाद भरणी नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर 4:28 से 5:48 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा मेष राशि में, सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

1 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 5:48 PM
चन्द्रोदय - Jan 01 1:42 PM
चन्द्रास्त - Jan 02 3:00 AM

1 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:30 PM – 1:49 PM
कुलिक - 3:09 PM – 4:28 PM
दुर्मुहूर्त - 04:23 PM – 05:05 PM
वर्ज्यम् - 11:02 PM – 12:45 AM


ये भी पढ़ें-

Januray 2023 Shubh Muhurat: जनवरी 2023 में कब, कौन-सा शुभ योग बनेगा? जानें विवाह, मुंडन आदि के मुहूर्त भी

Shani Gochar 2023: साल 2023 इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा लकी, मिलेगा किस्मत का पूरा-पूरा साथ



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज