Aaj Ka Panchang 1 नवंबर 2022 का पंचांग: आज मनाएं गोपाष्टमी पर्व, किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

Aaj Ka Panchang: 1 नवंबर सोमवार को श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:57 से शाम 04:21 तक रहेगा।

Manish Meharele | Published : Oct 31, 2022 8:03 AM IST

उज्जैन. हिन्दू पंचांग के अनुसार, माह के 30 दिन को चन्द्र कला के आधार पर 15-15 दिन के 2 पक्षों में बांटा गया है- शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष। पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज मनाए गोपाष्टमी पर्व
धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 1 नवंबर, मंगलवार को है। इस दिन गोधन यानी गाय, बछड़ों, बैल आदि की पूजा की जाती है। इस पर्व से जुड़ी कई मान्यताएं हैं। उसी के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण पहले बार गाय चराने वन में गए थे। एक अन्य मान्यता के अनुसार, 7 दिन तक गोवर्धन पर्वत को धारण करने से बाद इसी दिन श्रीकृष्ण ने उसे नीचे जमीन पर रखा था।

Latest Videos

1 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 November 2022)
1 नवंबर 2022, दिन मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार को श्रवण नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। मंगलवार को श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:57 से शाम 04:21 तक रहेगा।
 
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार को चंद्रमा मकर राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

1 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- श्रवण
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:36 AM
सूर्यास्त - 5:44 PM
चन्द्रोदय - Nov 01 1:20 PM
चन्द्रास्त - Nov 02 12:25 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:33 तक

1 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:23 AM – 10:46 AM
कुलिक - 12:10 PM – 1:34 PM
दुर्मुहूर्त - 08:49 AM – 09:34 AM, 10:53 PM – 11:44 PM
वर्ज्यम् - 06:41 AM – 08:12 AM


ये भी पढ़ें-

Vivah Muhurat 2022: देवउठनी एकादशी पर नहीं बजेगी शहनाई, जानें नवंबर-दिसंबर 2022 के शुभ मुहूर्त


November 2022 Festival Calendar: नवंबर में किस दिन कौन-सा व्रत-त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें डिटेल

Monthly Horoscope November 2022: इस महीने किसका साथ देंगे सितारे, किसे होगा फायदा-किसे नुकसान?
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Congress LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के चरखी दादरी में जनता को संबोधित किया
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के नूंह में जनता को संबोधन।
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict