Aaj Ka Panchang 10 अप्रैल 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

Published : Apr 10, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 10 अप्रैल 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

सार

पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 10 अप्रैल 2022, रविवार (Panchang April 10, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
10 अप्रैल, रविवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रात लगभग 03:16 तक रहेगी। ये चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन रहेगा। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। साथ ही राम जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा।

शुभ योग और मुहूर्त
10 अप्रैल, रविवार को सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:38 से 05:26 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:53 तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 11:50 से 01:35 तक रहेगा। 

ये है राहु काल का समय
10 अप्रैल, रविवार को राहूकाल शाम 05:08 से 06:42 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 12.28 से 02:01 तक, कुलिक दोपहर 03:35 से शाम 05:08 तक, दुर्मुहूर्त शाम 05:02 से 05:51 तक और वर्ज्यम दोपहर 01:17 से 03:03 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
10 अप्रैल, रविवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। अन्य ग्रह मंगल, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में। शनि मकर राशि में, सूर्य मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। बुध मेष राशि में रहेगा।

इस दिशा में न करें यात्रा 
रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज