Aaj Ka Panchang 10 जनवरी 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये है आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

Published : Jan 10, 2022, 06:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 10 जनवरी 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये है आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

सार

हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 10 जनवरी 2022, सोमवार (Panchang January 10, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
10 जनवरी, सोमवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन अष्टमी तिथि दोपहर 12.24 तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ होगी, जो 11 जनवरी, मंगलवार को दोपहर 02.22 तक रहेगी।

शुभ योग और मुहूर्त
10 जनवरी, सोमवार को सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.50 तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र 11 जनवरी दोपहर 2.18 तक रहेगा। सोमवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। 10 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:38 से 06:26 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.12 से 12.55 तक रहेगा। अमृ काल रात 3.15 से .5.01 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं।  

ये है राहु काल का समय 
10 जनवरी, सोमवार को राहूकाल सुबह 08:34 से 09:54 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 11.14 से दोपहर 12:34 तक, कुलिक दोपहर 01:54 से 03:14 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:55 से 01:38 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल यानी समय है। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
10 जनवरी, सोमवार को दोपहर लगभग 12.50 पर चंद्रमा राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर जरूरी हो तो दर्पण देखकर और दूध पीकर यात्रा करें। 
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज