Aaj Ka Panchang 11 अक्टूबर 2022 का पंचांग: आज बनेंगे 2 शुभ और 2 अशुभ योग, किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

Published : Oct 11, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 11 अक्टूबर 2022 का पंचांग: आज बनेंगे 2 शुभ और 2 अशुभ योग, किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

सार

Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर, मंगलवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद भरणी नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इनके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. ग्रंथों में सूर्य, चंद्र, पृथ्वी और नक्षत्र सभी की स्थिति, दूरी और गति का वर्णन किया गया है। इनके ही आधार पर पृथ्वी पर होने वाले दिन-रात और अन्य संधिकाल को विभाजित कर एक पूर्ण सटीक पंचांग बनाया जाता है। पंचांग के 5 मुख्य अंग हैं- तिथि, नक्षत्र, योग, वार और करण। इन पांचों का सूक्ष्म अध्ययन करने के बाद ही पंचांग में शुभ मुहूर्त व अन्य बातों के बारे में बताया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

11 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 October 2022)
11 अक्टूबर 2022, दिन रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन अश्विनी नक्षत्र दोपहर 04.17 तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद भरणी नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। 
इनके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 03:07 से शाम 04:34 तक रहेगा। 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार को चंद्रमा मेष राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

11 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:26 AM
सूर्यास्त - 6:01 PM
चन्द्रोदय - Oct 11 7:09 PM
चन्द्रास्त - Oct 12 8:28 AM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:50 से दोपहर 12:37 तक 

11 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:46 AM
कुलिक - 12:13 PM – 1:40 PM
दुर्मुहूर्त - 08:45 AM – 09:31 AM, 10:59 PM – 11:49 PM
वर्ज्यम् - 02:14 AM – 03:54 AM

क्या होता है अभिजीत मुहूर्त?
प्रत्येक दिन का मध्य-भाग (अनुमान से दोपहर 12 बजे) अभिजीत मुहूर्त कहलाता है, जो मध्य से पहले और बाद में 2 घड़ी अर्थात 48 मिनट का होता है। दिनमान के आधे समय को स्थानीय सूर्योदय के समय में जोड़ दें तो मध्य काल स्पष्ट हो जाता है। इसमें 24 मिनट घटाने और 24 मिनट जोड़ने पर अभिजीत का प्रारंभ काल और समाप्ति काल निकल आता है।


ये भी पढ़ें-

Karva Chauth 2022: गुड लक बढ़ाने के लिए करवा चौथ पर महिलाएं ट्राय करें इन रंगों की ड्रेस


karva chauth 2022: कब है करवा चौथ? जानें सही डेट, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व व कथा
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज