Aaj Ka Panchang 12 जनवरी 2023 का पंचांग: चंद्रमा करेगा कन्या राशि में प्रवेश, जानें आज के शुभ मुहूर्त

Published : Jan 12, 2023, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 12 जनवरी 2023 का पंचांग: चंद्रमा करेगा कन्या राशि में प्रवेश, जानें आज के शुभ मुहूर्त

सार

Aaj Ka Panchang: 12 जनवरी, गुरुवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद और इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग नाम के योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. जाने-अनजाने में हम सभी कभी न कभी पंचांग के बारे में जरूर सुनते हैं, मगर बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं। पंचांग मुख्य रूप से पांच चीजों से मिलकर बना होता है।  इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। पंचांग का उपयोग वैसे तो मुहूर्त देखने के लिए किया जाता है, लेकिन इसमें और भी कई उपयोगी जानकारी शामिल रहती है जैसे ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आदि। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

12 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 Januray 2023)
12 जनवरी 2023, दिन गुरुवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शाम 04:37 तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। गुरुवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 02:24 तक रहेगी, इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद और इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग नाम के योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:55 से 03:15 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

12 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:55 PM
चन्द्रोदय - Jan 12 10:37 PM
चन्द्रास्त - Jan 13 11:11 AM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:13 से 12:56

12 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:14 AM – 8:34 AM
कुलिक - 9:54 AM – 11:14 AM
दुर्मुहूर्त - 10:48 AM – 11:30 AM, 03:04 PM – 03:47 PM
वर्ज्यम् - 10:16 PM – 12:00 AM


 

ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर क्यों उड़ाते हैं पंतग, क्या है इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व?


Makar Sankranti 2023: किस दिन मनाएं मकर संक्रांति 14 या 15 को? जानें शुभ योग और मुहूर्त के बारे में ?

Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज