Aaj Ka Panchang 13 नवंबर 2022 का पंचांग: आज बुध और चंद्रमा बदलेंगे राशि, जानें राहुकाल का समय

Published : Nov 13, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 13 नवंबर 2022 का पंचांग: आज बुध और चंद्रमा बदलेंगे राशि, जानें राहुकाल का समय

सार

Aaj Ka Panchang: 13 नवंबर रविवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से केतु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन रहेंगे। इसके अलावा साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 04:17 से से 05:39 तक रहेगा।

उज्जैन. हिंदू धर्म में पंचाग का प्रचलन हजारों साल पहले से किया जा रहा है। पंचांग में न सिर्फ शुभ मुहूर्त बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की गतियों के बारे में बताया गया है। पंचांग में वो सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है, जो हमारे लिए जरूरी है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है। इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

13 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 November 2022)
13 नवंबर 2022, दिन रविवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सुबह 10.18 तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। रविवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से केतु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन रहेंगे। इसके अलावा साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 04:17 से से 05:39 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
रविवार को बुध तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही शुक्र स्थित है। चंद्रमा भी मिथुन से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। सूर्य तुला राशि में, शनि मकर राशइ में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

13 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- कृष्ण 
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:43 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - Nov 13 9:34 PM
चन्द्रास्त - Nov 14 11:40 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 AM – 12:32 PM

13 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:11 PM – 1:33 PM
कुलिक - 2:55 PM – 4:17 PM
दुर्मुहूर्त - 04:11 PM – 04:55 PM
वर्ज्यम् - 11:46 PM – 01:34 AM


ये भी पढ़ें-

Mangal Gochar November 2022: मंगल के राशि बदलते ही शुरू हो जाएंगे इन 4 राशि वालों के बुरे दिन

Kaal Bhairav Jayanti 2022: कालभैरव जयंती कब? जानें तारीख, पूजा विधि, शुभ योग-मुहूर्त, महत्व और आरती


Aghan Month 2022: 8 दिसंबर तक रहेगा अगहन मास, इस दौरान शंख की पूजा का है विशेष महत्व
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज