Aaj Ka Panchang 14 नवंबर 2022 का पंचांग: 4 शुभ योगों में बीतेगा दिन, जानें अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Nov 14, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 14 नवंबर 2022 का पंचांग: 4 शुभ योगों में बीतेगा दिन, जानें अभिजीत मुहूर्त का समय

सार

Aaj Ka Panchang: 14 नवंबर, सोमवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और इसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच चीजों से मिलकर बना होता है।  इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। पंचांग में शुभ मुहूर्त के साथ-साथ ग्रह नक्षत्रों की स्थितियों का वर्णन भी मिलता है। इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी जानकारी जो हमारे लिए जरूर होती है, वो भी पंचांग में आसानी से मिल जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

14 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 14 November 2022)
14 नवंबर 2022, दिन सोमवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन पुनर्वसु दोपहर 01:15 तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और इसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी रहेगा। राहुकाल सुबह 08:05 से 09:27 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार को बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य तुला राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

14 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- कृष्ण 
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:43 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Nov 14 10:28 PM
चन्द्रास्त - Nov 15 12:22 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 AM – 12:32 PM

14 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:49 AM – 12:11 PM
कुलिक - 1:33 PM – 2:54 PM
दुर्मुहूर्त - 12:32 PM – 01:16 PM और 02:43 PM – 03:27 PM
वर्ज्यम् - 10:14 PM – 12:02 AM


ये भी पढ़ें-
 
Aries Yearly Horoscope 2023: मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा साल 2023, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Taurus Horoscope 2023: साल 2023 में राहु के कारण परेशान रहेंगे वृष राशि वाले, लेना पड़ सकता है कर्ज

Gemini Horoscope 2023: साल 2023 में मिथुन राशि पर रहेगा शनि का प्रभाव, सेहत को लेकर रहें सावधान
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल