Aaj Ka Panchang 17 मार्च 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

Published : Mar 17, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 17 मार्च 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

सार

हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 17 मार्च 2022, गुरुवार (Panchang March 17, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
17 मार्च, गुरुवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 1.30 तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी। गुरुवार की रात को होलिका दहन किया जाएगा। 

शुभ योग और मुहूर्त
17 मार्च, गुरुवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:01 से 05:49 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त  दोपहर 12.11 से 12591 तक रहेगा। अमृत काल रात 06.06 से 07.43 तक रहेगा।

ये है राहु काल का समय
17 मार्च, गुरुवार को राहूकाल दोपहर 02:04 से 03:34 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 06.37 से 08:07 तक, कुलिक सुबह 09:36 से 11:06 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 10:36 से 11:23 तक और वर्ज्यम सुबह 17.41 से 09.16 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
17 मार्च, गुरुवार को सूर्य मीन राशि में, चंद्रमा सिंह राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।

इस दिशा में न करें यात्रा 
गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल
Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल