
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र बताए गए हैं। इन नक्षत्रों के कारण कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं जो हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में प्रभाव डालते हैं। इन नक्षत्रों के नाम इस प्रकार है- अश्विन, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
17 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 November 2022)
17 नवंबर 2022, दिन गुरुवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मघा नक्षत्र रात 09:20 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले मघा नक्षत्र होने से मूसल और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 1:33 से 2:54 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार को सूर्य तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
17 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:45 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Nov 17 12:16 AM
चन्द्रास्त - Nov 17 1:36 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:50 AM – 12:33 PM
17 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:45 AM – 8:07 AM
कुलिक - 9:28 AM – 10:50 AM
दुर्मुहूर्त - 10:23 AM – 11:06 AM और 02:43 PM – 03:27 PM
वर्ज्यम् - 05:56 AM – 07:39 AM
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2022: 1975 में मंगल के वक्री स्थिति में लगा था आपात काल, 47 साल बाद फिर बनी ऐसी ग्रह दशा
Mangal Gochar November 2022: मंगल के राशि बदलते ही शुरू हो जाएंगे इन 4 राशि वालों के बुरे दिन
Ank Rashifal 2023: राजनीति-बिजनेस या नौकरी, साल 2023 में अंक 9 वालों को किस फील्ड में मिलेगी सक्सेस?
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।