
उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच चीजों से मिलकर बना होता है। इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। पंचांग में शुभ मुहूर्त के साथ-साथ ग्रह नक्षत्रों की स्थितियों का वर्णन भी मिलता है। साथ ही समय-समय पर होने वाले ग्रहण की जानकारी भी इसमें समाहित होती है। इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी जानकारी जो हमारे लिए जरूर होती है, वो भी पंचांग में आसानी से मिल जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
18 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 December 2022)
18 दिसंबर 2022, दिन रविवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। रविवार की सुबह हस्त नक्षत्र सुबह 10:18 तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा शोभन, अतिगण्ड, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल शाम 04:21 से 05:40 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
रविवार को चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र धनु राशि में, राहु मेष राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
18 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- वणिज और विष्टी
सूर्योदय - 7:06 AM
सूर्यास्त - 5:40 PM
चन्द्रोदय - Dec 18 1:37 AM
चन्द्रास्त - Dec 18 1:43 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:02 PM – 12:44 PM
18 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:23 PM – 1:42 PM
कुलिक - 3:02 PM – 4:21 PM
दुर्मुहूर्त - 04:15 PM – 04:58 PM
वर्ज्यम् - 06:22 PM – 07:59 PM
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar December 2022: 16 दिसंबर को सूर्य बदलेगा राशि, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
शनि-सूर्य के कारण बनेगा अशुभ योग, अभी से सावधान हो जाएं ये 4 राशि वाले, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान
Chaturthi Tithi list 2023: साल 2023 में कब-कब किया जाएगा विनायकी और संकष्टी चतुर्थी व्रत?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।