
उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 2 फरवरी 2022, बुधवार (Panchang February 2, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
2 फरवरी, बुधवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इसी दिन से गुप्त नवरात्रि का आरंभ होगा। पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।
योग और मुहूर्त
2 फरवरी, बुधवार को सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, जो शाम 07.50 तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.33 से 06.21 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त इस दिन नहीं है। अमृत काल सुबह 08.17 से 09.46 तक रहेगा। अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
ये है राहु काल का समय
2 फरवरी, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 12:40 से 02:03 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 08.32 से 09:54 तक, कुलिक सुबह 11:17 से 12:40 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:18 से 01:02 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
2 फरवरी, बुधवार सुबह लगभग 08.17 पर चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे।
इस दिशा में न करें यात्रा
बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा वर्जित मानी गई है। इस दिन उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है। इस दिन यात्रा करना जरूरी हो तो तिल, धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।