Aaj Ka Panchang 2 नवंबर 2022 का पंचांग: आज मनाएं आंवला नवमी पर्व, चंद्रमा करेगा कुंभ राशि में प्रवेश

Published : Nov 02, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 2 नवंबर 2022 का पंचांग: आज मनाएं आंवला नवमी पर्व, चंद्रमा करेगा कुंभ राशि में प्रवेश

सार

Aaj Ka Panchang: 2 नवंबर, मंगलवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:10 से 01:33 तक रहेगा।

उज्जैन. पंचांग हमारे लिए बहुत ही जरूरी है क्योंकि इसमें वो सभी जानकारी हमें आसानी से मिल जाती है, जो हमारे लिए जरूरी है। वैसे तो हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित है, लेकिन उन सभी में विक्रम पंचांग प्रमुख है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि व्यक्ति को ज्योतिष से संबंधित अगर कोई जानकारी चाहिए तो वो पंचांग में पाई जा सकती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज मनाए आंवला नवमी का पर्व
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 2 नवंबर को है। इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा विशेष रूप से की जाती है। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी ने भी इस तिथि पर आंवला वृक्ष की पूजा की थी और भगवान शिव-विष्णु को भोजन करवाया था। मान्यता है कि इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

2 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 November 2022)
2 नवंबर 2022, दिन बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन आंवला नवमी का पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को धनिष्ठा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। मंगलवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:10 से 01:33 तक रहेगा।
 
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार की शाम करीब 6 बजे चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

2 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- धनिष्ठा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:36 AM
सूर्यास्त - 5:44 PM
चन्द्रोदय - Nov 02 2:06 PM
चन्द्रास्त - Nov 03 1:28 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:33 तक

2 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:59 AM – 9:23 AM
कुलिक - 10:46 AM – 12:10 PM
दुर्मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM
वर्ज्यम् - 08:39 AM – 10:11 AM


ये भी पढ़ें-

Kartik Purnima 2022: कब है कार्तिक पूर्णिमा, इसे देव दीपावली क्यों कहते हैं?


Devuthani Ekadashi 2022: देवउठनी एकादशी पर क्यों किया जाता है तुलसी-शालिग्राम का विवाह?

Amla Navami 2022: क्यों मनाते हैं आंवला नवमी का पर्व, इन दिन कौन-से 4 काम जरूर करने चाहिए?
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज