Aaj Ka Panchang 21 दिसंबर 2022 का पंचांग: आज करें बुध प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का व्रत, जानें मुहूर्त भी

Published : Dec 21, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 21 दिसंबर 2022 का पंचांग: आज करें बुध प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का व्रत, जानें मुहूर्त भी

सार

Aaj Ka Panchang: 21 दिसंबर 2022, बुधवार को बुध प्रदोष और शिव चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन पहले विशाखा नक्षत्र होने से प्रजापति और बाद में अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर 12:24 से 01:44 तक रहेगा।

उज्जैन. हमारे सौर मंडल का कौन-सा ग्रह कब राशि बदलेगा, इसकी जानकारी पंचांग के माध्मय से हम प्राप्त कर सकते हैं। पंचांग में और भी कई उपयोगी जानकारी उपलब्ध रहती है। पचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

बुध प्रदोष और शिव चतुर्दशी व्रत आज
इस बार 21 दिसंबर को दो व्रतों का संयोग बन रहा है। ये दोनों ही व्रत भगवान शिव से संबंधित हैं। इस दिन शाम तक पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी, जिसके चलते इस दिन बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा, वहीं रात में चतुर्दशी तिथि होने से मासिक शिवरात्रि का व्रत भी इस दिन किया जाएगा। इन दोनों व्रतों के प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और शिवजी भी प्रसन्न होते हैं।

21 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 December 2022)
21 दिसंबर 2022, दिन बुधवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पूरे दिन रहेगी। इस दिन प्रदोष और शिव चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। बुधवार की सुबह विशाखा नक्षत्र सुबह 08:33 तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से प्रजापति और बाद में अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल दोपहर 12:24 से 01:44 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र धनु राशि में, राहु मेष राशि में,  शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

21 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:07 AM
सूर्यास्त - 5:41 PM
चन्द्रोदय - Dec 21 4:35 AM
चन्द्रास्त - Dec 21 3:43 PM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।

21 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:26 AM – 9:46 AM
कुलिक - 11:05 AM – 12:24 PM
दुर्मुहूर्त - 12:03 PM – 12:45 PM
वर्ज्यम् - 11:34 AM – 01:00 PM


 

ये भी पढ़ें-

Tarot Rashifal 2023: 78 टैरो कार्ड्स में छिपा है सभी का भविष्य, जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023?

Ank Rashifal 2023: किस अंक वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक अंक राशिफल से

Yearly Horoscope 2023: मेष से लेकर मीन तक, किस राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज