Aaj Ka Panchang 22 दिसंबर 2022 का पंचांग: दिन भर रहेगा कालदण्ड योग, चंद्रमा बदलेगा राशि

Published : Dec 22, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 22 दिसंबर 2022 का पंचांग: दिन भर रहेगा कालदण्ड योग, चंद्रमा बदलेगा राशि

सार

Aaj Ka Panchang: 22 दिसंबर, गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल दोपहर 01:44 से 03:03 तक रहेगा।

उज्जैन. पंचांग का अर्थ है पांच अंग, यानी 5 चीजों का सम्मिलित रूप। ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व है। पंचांग 5 चीजों से मिलकर बना होता है ये हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। इन सभी की सूक्ष्म गणना के बाद ही शुभ योग आदि निकाले जाते हैं। पंचांग के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के बारे में भी आसानी से जाना जा सकता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

22 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 December 2022 Panchang)
22 दिसंबर 2022, दिन गुरुवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल दोपहर 01:44 से 03:03 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार की रात चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र धनु राशि में, राहु मेष राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

22 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- ज्येष्ठा
करण- विष्टी, शकुनि और चतुष्पद
सूर्योदय - 7:08 AM
सूर्यास्त - 5:42 PM
चन्द्रोदय - Dec 22 5:43 AM
चन्द्रास्त - Dec 22 4:37 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:04 PM – 12:46 PM

22 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:08 AM – 8:27 AM
कुलिक - 9:46 AM – 11:05 AM
दुर्मुहूर्त - 10:39 AM – 11:21 AM और 02:53 PM – 03:35 PM
वर्ज्यम् - 11:48 PM – 01:13 AM


ये भी पढ़ें-

Tarot Rashifal 2023: 78 टैरो कार्ड्स में छिपा है सभी का भविष्य, जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023?

Ank Rashifal 2023: किस अंक वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक अंक राशिफल से

Yearly Horoscope 2023: मेष से लेकर मीन तक, किस राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज