
उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 22 फरवरी 2022, मंगलवार (Panchang February 22, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
22 फरवरी, मंगलवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।
शुभ योग और मुहूर्त
22 फरवरी, मंगलवार को सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 3.36 तक रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से ध्वज और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। साथ ही इस दिन त्रिपुष्कर नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:22 से 06:10 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.17 से 01.03 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 07.03 से 08.36 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
ये है राहु काल का समय
22 फरवरी, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 03:31 से शाम 04:57 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.49 से 11:14 तक, कुलिक दोपहर 12:40 से 02:06 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 09:15 से 10:00 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
22 फरवरी, मंगलवार को चंद्रमा तुला में रहेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे।
इस दिशा में न करें यात्रा
मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।