Aaj Ka Panchang 22 जून 2022 का पंचांग: आज सूर्य करेगा आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश, शुरू होगी वर्षा ऋतु

Published : Jun 22, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 22 जून 2022 का पंचांग: आज सूर्य करेगा आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश, शुरू होगी वर्षा ऋतु

सार

बुधवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी।  

उज्जैन. पंचांग से शुभ मुहूर्त, ग्रह-नक्षत्र परिवर्तन, दिशा शूल आदि बहुत सी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ये जानकारी हमारे बहुत काम आती है। प्राचीन समय में लोग हर काम के लिए शुभ मुहूर्त की जानकारी पंचांग से ही प्राप्त करते थे। पंचांग के 5 प्रमुख अंग बताए गए हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। इन सभी को जोड़कर पंचांग का निर्माण किया जाता है। वर्तमान समय में कई तरह के पंचांग प्रचलित हैं। इनमें कई असमानताएं भी देखने को मिलती है क्योंकि इनका आधार अलग-अलग होता है। आगे जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…

आज सूर्य बदलेगा नक्षत्र, शुरू होगी वर्षा ऋतु
22 जून, बुधवार को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। ये वर्षा संज्ञक नक्षत्र है। सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करते ही वर्षा ऋतु शुरू हो जाएगी, जो 22 अगस्त तक रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार, जब सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करता है तो भारी बारिश का दौर शुरू होता है जिसे मानसून भी कहा जाता है। इस दौरान सूर्य का प्रभाव कम हो जाता है क्योंकि सूर्य और पृथ्वी के बीच बादल आ जाते हैं। सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर कम होने से कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। 

22 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 June 2022)
22 जून 2022, दिन बुधवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। इस दिन सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो सुबह 9.54 तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:28 से 2:09 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
बुधवार को चंद्रमा मीन राशि में, सूर्य मिथुन राशि में, बुध और शुक्र वृषभ राशि में, राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल व गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

22 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 5:46 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - 1:04 AM
चन्द्रास्त - 1:31 PM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है।

22 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:26 AM – 9:07 AM
कुलिक - 10:48 AM – 12:28 PM
दुर्मुहूर्त - 12:01 PM – 12:55 PM
वर्ज्यम् - 05:39 PM – 07:19 PM

आकाश मंडल का 26वां नक्षत्र है उत्तरा भाद्रपद 
ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र बताए गए हैं। इनमें से 26वां नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद है। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं और राशि मीन है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इसलिए इस नक्षत्र पर शनिदेव और बृहस्पति देव दोनों का प्रभाव पड़ता है। इस नक्षत्र का अर्थ है सुंदर बायां पैर। ये दो तारों का समूह है। जिन लोगों का जन्म इस नक्षत्र में होता है वह धार्मिक कार्य करने वाले होते हैं और कुशल वक्ता होने के कारण उन्हें समाज में सम्मान मिलता है। इस नक्षत्र में जन्में लोगों को किस्मत का साथ भी मिलता है। 
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज