Aaj Ka Panchang 22 नवंबर 2022 का पंचांग: आज करें शिव चतुर्दशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय

Published : Nov 22, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 22 नवंबर 2022 का पंचांग: आज करें शिव चतुर्दशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय

सार

Aaj Ka Panchang: 22 नवंबर मंगलवार को स्वाती नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को स्वाती नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. पंचांग ज्योतिषीय अध्ययन का एक हिस्सा है। पंचांग में महीने का हिसाब सूर्य व चंद्रमा की गति के आधार पर किया जाता है। पंचांग दो पद्धतियों पर निर्मित होते हैं – सायन और निरयन। पंचांग के अनुसार, एक हिंदू वर्ष में 12 महीने होते हैं। इनका क्रम इस प्रकार है- चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, सावन, भादौ, आश्विन, कार्तिक, अगहन, पौष, माघ, फाल्गुन। प्रत्येक महीन दो पखवाड़ों में बंटा होता है, जिसे पक्ष कहते हैं कृष्ण और शुक्ल। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज करें शिव चतुर्दशी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिव चतुर्दशी कहते हैं। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत-पूजा की जाती है। इसे मासिक शिवरात्रि भी कहते हैं। शिव चतुर्दशी पर शिवजी की पूजा रात में करने का विधान है। ये महाशिवरात्रि का ही छोटा स्वरूप है। इस दिन व्रत-पूजा करने से शिवजी की कृपा भक्तों के ऊपर बनी रहती है।  

22 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 November 2022)
22 नवंबर 2022, दिन मंगलवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 08:49  तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन शिव चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। मंगलवार को स्वाती नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को स्वाती नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 02:54 से 04:15 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार को चंद्रमा तुला राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में (वृश्चिक राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग बन रहा है), शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

22 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- कृष्ण 
दिन- मंगलवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- स्वाती
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:49 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 22 4:50 AM
चन्द्रास्त - Nov 22 4:26 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:50 AM – 12:33 PM

22 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:30 AM – 10:51 AM
कुलिक - 12:12 PM – 1:33 PM
दुर्मुहूर्त - 08:58 AM – 09:41 AM और 10:53 PM – 11:46 PM
वर्ज्यम् - 04:26 AM – 05:56 AM


ये भी पढ़ें-

Shani Kark Rashifal 2023: शनि की ढय्या से बढ़ेंगी परेशानियां, अपमान-धोखा और साल 2023 में क्या-क्या मिलेगा?


Shani Mesh Rashifal 2023: धन लाभ-नौकरी और षड़यंत्र, साल 2023 में शनि का कैसा होगा आप पर असर?

Shani Vrishabh Rashifal 2023: प्रमोशन-इंक्रीमेंट और दुर्घटना, जानें साल 2023 में कैसा होगा शनि का प्रभाव?
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज