Aaj Ka Panchang 22 अक्टूबर 2022 का पंचांग: धनतेरस आज, शाम को करें दीपदान, चंद्रमा बदलेगा राशि

Published : Oct 22, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 22 अक्टूबर 2022 का पंचांग: धनतेरस आज, शाम को करें दीपदान, चंद्रमा बदलेगा राशि

सार

Aaj Ka Panchang: 22 अक्टूबर, शनिवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नत्रक्ष होने से लुंबक और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा ब्रह्म, इंद्र और त्रिपुष्कर नाम के 3 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे।

उज्जैन. पंचांग दैनिक उपयोग की वस्तु है। इसके माध्यम से हमें न सिर्फ रोज के शुभ मुहूर्तों की जानकारी मिलती है बल्कि ग्रह-नक्षत्र के बारे में भी आसानी से जाना जा सकता है। पंचांग के पांच अंग बताए गए हैं, ये हैं- योग, नक्षत्र, करण, वार और तिथि। इन सभी की सूक्ष्म गणना के आधार पर ही सटीक पंचांग का निर्माण किया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज मनाया जाएगा धनतेरस पर्व
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 22 अक्टूबर, शनिवार को है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेरदेव की पूजा की जाती है और यमराज के निमित्त दीपदान किया जाता है। धनतेरस पर खरीदी का भी विशेष महत्व है। इस दिन बर्तन, आभूषण व अन्य चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ये चीजें लंबे समय तक उपयोगी रहेंगी और शुभ फल प्रदान करेंगी। 

22 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 October 2022)
22 अक्टूबर 2022, दिन शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 06:00 तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी। इस दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 01.50 तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नत्रक्ष होने से लुंबक और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा ब्रह्म, इंद्र और त्रिपुष्कर नाम के 3 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:20 से 10:46 तक रहेगा। 
 
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और शुक्र तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

22 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:30 AM
सूर्यास्त - 5:51 PM
चन्द्रोदय - Oct 22 3:21 AM
चन्द्रास्त - Oct 22 4:12 PM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 तक

22 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:36 PM – 3:01 PM
कुलिक - 6:30 AM – 7:55 AM
दुर्मुहूर्त - 08:01 AM – 08:47 AM
वर्ज्यम् - 09:15 PM – 10:54 PM



ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2022: धनतेरस पर खरीदें 10 रुपए की ये मामूली चीज, दूर होगी पैसों की तंगी और चमकेगी किस्मत


Diwali 2022: 2 हजार साल में नहीं बना दीपावली पर ऐसा अति दुर्लभ संयोग, 5 राज योग में होगी लक्ष्मी पूजा

Dhanteras 2022: 22-23 अक्टूबर को यानी 2 दिन कर सकेंगे धनतेरस की खरीदी, जानें दोनों दिन के शुभ मुहूर्त

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज