Aaj Ka Panchang 24 दिसंबर 2022 का पंचांग: आज से शुरू होगा पौष मास का शुक्ल पक्ष, चंद्रमा बदलेगा राशि

Published : Dec 24, 2022, 05:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 24 दिसंबर 2022 का पंचांग: आज से शुरू होगा पौष मास का शुक्ल पक्ष, चंद्रमा बदलेगा राशि

सार

Aaj Ka Panchang: 24 दिसंबर, शनिवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा वृद्धि, ध्रुव और त्रिपुष्कर नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल सुबह 09:47 से 11:07 तक रहेगा।

उज्जैन. भारतीय गणना पद्धति के अनुसार, सूर्य वर्ष 365 दिन और करीब 6 घंटे का होता है, वहीं चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। इसका समायोजन करने के लिए ही अधिक मास की व्यवस्था पंचांग में की गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण, इन पांच अंगों के योग से पंचांग बनता है। पंचांग में शुभ मुहूर्त के अलावा गृह-नक्षत्र परिवर्तन से जुड़ी रोचक जानकारी भी आसानी से मिल जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

24 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 December 2022)
24 दिसंबर 2022, दिन शनिवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शनिवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा वृद्धि, ध्रुव और त्रिपुष्कर नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल सुबह 09:47 से 11:07 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार की रात चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में शनि पहले से स्थिति है। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र धनु राशि में रहेंगे। राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

24 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:09 AM
सूर्यास्त - 5:43 PM
चन्द्रोदय - Dec 24 8:01 AM
चन्द्रास्त - Dec 24 6:47 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:05 PM – 12:47 PM

24 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:45 PM – 3:05 PM
कुलिक - 7:08 AM – 8:28 AM
दुर्मुहूर्त - 08:33 AM – 09:16 AM
वर्ज्यम् - 05:17 AM – 06:41 AM


ये भी पढ़ें-

Corona Virus In 2023: कोरोना विस्फोट का कारण ये अशुभ योग तो नहीं, क्या साल 2023 में थमेगा कोरोना का कहर?


Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज