Aaj Ka Panchang 25 दिसंबर 2022 का पंचांग: आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे? जानें राहुकाल का समय

Published : Dec 25, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 25 दिसंबर 2022 का पंचांग: आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे? जानें राहुकाल का समय

सार

Aaj Ka Panchang: 25 दिसंबर, रविवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने के गद नाम के 2 अशुभ योग दिन रहेंगे। इनके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर 04:24 से 05:44 तक रहेगा।

उज्जैन. पंचांग में महीने का हिसाब सूर्य व चंद्रमा की गति पर रखा जाता है। भारतीय गणना पद्धति के अनुसार सूर्य वर्ष 365 दिन और 6 घंटे का होता है, वहीं चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। गणना के आधार पर हिन्दू पंचांग की तीन धाराएँ हैं- पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

25 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 December 2022)
25 दिसंबर 2022, दिन रविवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि सुबह 08:24 तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। रविवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात शाम 07:21 तक रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने के गद नाम के 2 अशुभ योग दिन रहेंगे। इनके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर 04:24 से 05:44 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
रविवार को चंद्रमा और शनि मकर राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

25 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा
करण- कौलव, तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:09 AM
सूर्यास्त - 5:43 PM
चन्द्रोदय - Dec 25 9:03 AM
चन्द्रास्त - Dec 25 7:58 PM

25 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:26 PM – 1:46 PM
कुलिक - 3:05 PM – 4:24 PM
दुर्मुहूर्त - 04:19 PM – 05:01 PM
वर्ज्यम् - 10:54 PM – 12:20 AM


 

ये भी पढ़ें-

Corona Virus In 2023: कोरोना विस्फोट का कारण ये अशुभ योग तो नहीं, क्या साल 2023 में थमेगा कोरोना का कहर?


Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज