
उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 26 फरवरी 2022, शनिवार (Panchang February 26, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
26 फरवरी, शनिवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी और एकादशी तिथि का योग बन रहा है। इस दिन विजया एकादशी का व्रत किया जाएगा।
शुभ योग और मुहूर्त
26 फरवरी, शनिवार को सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा, जो सुबह लगभग 9 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शनिवार को पहले मूल नक्षत्र होने से गद और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:18 से 06:06 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:16 से 01:02 तक है। अमृत काल सुबह 04.21 से 05.50 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
ये है राहु काल का समय
26 फरवरी, शनिवार को राहूकाल सुबह 09:47 से 11:13 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 02.06 से 03:32 तक, कुलिक सुबह 06:55 से 08:21 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:26 से 09:12 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
26 फरवरी, शनिवार को मंगल ग्रह राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में रहेंगे।
इस दिशा में न करें यात्रा
शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।