
उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 26 मार्च 2022, शुक्रवार (Panchang March 26, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
26 मार्च, शनिवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है।
शुभ योग और मुहूर्त
26 मार्च, शनिवार को सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा जो दोपहर 03.33 तक रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:53 से 05:41 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 से 12.56 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 10.15 से 11.46 तक रहेगा।
ये है राहु काल का समय
26 मार्च, शनिवार को राहूकाल सुबह 09:30 से दोपहर 11:01 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 02.03 से 03:34 तक, कुलिक सुबह 06:29 से 08:00 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:05 से 08:54 तक और वर्ज्यम सुबह 10.22 से 11.53 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
26 मार्च, शनिवार की रात लगभग 9 बजे चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। गुरु कुंभ राशि में, सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।
इस दिशा में न करें यात्रा
शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।