Aaj Ka Panchang 26 नवंबर 2022 का पंचांग: आज बनेंगे 2 शुभ और 2 अशुभ योग, जानें राहुकाल का समय

Published : Nov 26, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 26 नवंबर 2022 का पंचांग: आज बनेंगे 2 शुभ और 2 अशुभ योग, जानें राहुकाल का समय

सार

Aaj Ka Panchang: 26 नवंबर 2022, शनिवार को पहले मूल नक्षत्र होने से गद और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य अशुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं। 

उज्जैन. पंचांग के बारे में हम सभी कभी न कभी जरूर सुनते हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें पंचांग के बारे में अधिक जानकारी नहीं होती। आधुनिक संदर्भ में पंचांग को पुरातन कैलेंडर कहा जा सकता है, लेकिन इनमें सिर्फ तिथि ही नहीं बल्कि ग्रह-नक्षत्रों व शुभ मुहूर्त आदि की जानकारी भी होती है। ये पंचांग आज के समय में भी बहुपयोगी साबित होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

26 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 November 2022)
26 नवंबर 2022, दिन शनिवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मूल नक्षत्र दोपहर 02:58 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले मूल नक्षत्र होने से गद और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य अशुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं। शनिवार को राहुकाल सुबह 09:32 से 10:53 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को चंद्रमा धनु राशि में, गुरु मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

26 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल 
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:52 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 26 9:16 AM
चन्द्रास्त - Nov 26 8:00 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:52 AM - 12:35 PM 

26 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:34 PM – 2:55 PM
कुलिक - 6:51 AM – 8:12 AM
दुर्मुहूर्त - 08:17 AM – 09:00 AM
वर्ज्यम् - 11:38 PM – 01:05 AM


ये भी पढ़ें-

Interesting facts of Ramayana: दो अलग-अलग पिता की संतान थे वानरराज बाली और सुग्रीव, फिर ये भाई कैसे हुए?


Vinayaki Chaturthi November 2022: नवंबर 2022 में कब है विनायकी चतुर्थी? जानें डेट, पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

Vivah Panchami 2022: कब है विवाह पंचमी? जानें सही डेट, पूजा विधि, मुहूर्त, महत्व और आरती


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल