Aaj Ka Panchang 28 दिसंबर 2022 का पंचांग: चंद्रमा करेगा मीन राशि में प्रवेश, बनेंगे ये शुभ-अशुभ योग

Published : Dec 28, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 28 दिसंबर 2022 का पंचांग: चंद्रमा करेगा मीन राशि में प्रवेश, बनेंगे ये शुभ-अशुभ योग

सार

Aaj Ka Panchang: 28 दिसंबर, बुधवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन सिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में पंचाग का प्रचलन हजारों साल पहले से किया जा रहा है। पंचांग में वो सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है, जो हमारे लिए जरूरी है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि व्यक्ति को ज्योतिष से संबंधित अगर कोई जानकारी चाहिए तो वो पंचांग में पाई जा सकती है। इसलिए पुरातन समय में हर घर में पंचांग होना बहुत जरूर माना जाता था। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है। इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

28 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 December 2022)
28 दिसंबर 2022, दिन बुधवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि दिन भर रहेगी। बुधवार को शतभिषा नक्षत्र दोपहर 12:46 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन सिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर 12:28  से 1:47 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार की रात चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि मकर राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

28 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:10 AM
सूर्यास्त - 5:45 PM
चन्द्रोदय - Dec 28 11:24 AM
चन्द्रास्त - Dec 28 11:15 PM

28 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:30 AM – 9:49 AM
कुलिक - 11:08 AM – 12:28 PM
दुर्मुहूर्त - 12:07 PM – 12:49 PM
वर्ज्यम् - 06:53 PM – 08:25 PM 


 

ये भी पढ़ें-

Corona Virus In 2023: कोरोना विस्फोट का कारण ये अशुभ योग तो नहीं, क्या साल 2023 में थमेगा कोरोना का कहर?


Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज