Aaj Ka Panchang 28 जुलाई 2022 का पंचांग: आज मनाया जाएगा हरियाली अमावस्या पर्व, 3 शुभ योगों में बीतेगा दिन

28 जुलाई को श्रावण कृष्ण अमावस्या है। इस दिन हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। गुरुवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल दोपहर 02:11 से 03:50 तक रहेगा। 
 

Manish Meharele | / Updated: Jul 28 2022, 05:30 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषीय गणना के लिए पंचांग बहुत आवश्यक है। इसका नाम पंचांग इसलिए है कि इसके पांच मुख्य अंग होते हैं – तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग दो पद्धतियों पर निर्मित होते हैं- सायन और निरयन। जिन ग्रंथों से हमारे पंचांग बनते हैं वे कम से कम 500 वर्ष पुराने हैं। पंचांग में महीने का हिसाब सूर्य व चंद्रमा की गति पर रखा जाता है। पंचांग के अनुसार, एक हिंदू वर्ष में 12 महीने होते हैं। प्रत्येक महीना दो पखवाड़ों में बंटा होता है, जिसे कृष्ण और शुक्ल पक्ष कहते हैं। आगे जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…

28 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 July 2022)
28 जुलाई 2022, दिन गुरुवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी। इस दिन हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। गुरुवार को सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा, जो सुबह 07:07 तक रहेगा, इसके बाद पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा अमृतसिद्धि नाम का योग भी इस दिन रहेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 02:11 से 03:50 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

आज है हरियाली अमावस्या
वैसे तो हर महीने के कृष्ण पक्ष के अंत में अमावस्या तिथि आती है, लेकिन इनमें से कुछ बहुत खास होती है। श्रावण मास की अमावस्या भी उन्हीं में से एक है। इसे हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस बार ये पर्व 28 जुलाई, गुरुवार को है। ये पर्व प्रकृति से संबंधित है। इस दिन कुछ विशेष आयोजन भी किए जाते हैं खासतौर पर प्रकृति से संबंधित। अमावस्या तिथि होने से इस दिन पितृ शांति के उपाय भी किए जा सकते हैं।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार को चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य-बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

28 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुष्य
करण- चतुष्पद और नाग
सूर्योदय - 5:59 AM
सूर्यास्त - 7:07 PM
चन्द्रोदय - Jul 28 5:16 AM
चन्द्रास्त - Jul 28 7:14 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM – 12:59 PM

28 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 5:59 AM – 7:37 AM
कुलिक - 9:16 AM – 10:54 AM
दुर्मुहूर्त - 10:22 AM – 11:14 AM और 03:37 PM – 04:29 PM
वर्ज्यम् - 03:59 PM – 05:46 PM

शुक्ल योग (Shukal Yoga)
ज्योतिष शास्त्र में 27 शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये पंचांग के 5 अंगों में से एक है। इनमें से चौबीसवें योग का नाम शुक्ल है। ये योग बहुत ही शुभ माना गया है। इस योग में जो भी काम किया जात है, उसमें सफलता अवश्य मिलती है। साथ ही ये योग धर्म संबंधी कामों के लिए उपयुक्त होता है। इस योग में जन्म लेने वाला लोगों को अपने जीवन में हर सुख और संपदा प्राप्त होती है। समय के साथ इनके व्यक्तित्व में निखार भी आता जाता है।

ये भी पढ़ें-

Nagpanchami 2022: जिंदगी बर्बाद कर देता है ये अशुभ योग, 2 अगस्त को शुभ योग में करें ये 3 उपाय


Sawan 2022: सावन में करें ये छोटा-सा उपाय, घर बैठे मिल जाएगा 12 ज्योतिर्लिंगों की पूजा का फल

Sawan 2022: सावन में करें इन 5 में से कोई 1 उपाय, किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी
 

Share this article
click me!