Aaj Ka Panchang 29 अप्रैल 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: जानिए आज के शुभ मुहूर्त और किस दिशा में यात्रा न करें?

Published : Apr 29, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 29 अप्रैल 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: जानिए आज के शुभ मुहूर्त और किस दिशा में यात्रा न करें?

सार

पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 29 अप्रैल 2022, शुक्रवार (Panchang April 29, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
29 अप्रैल, शुक्रवार को विक्रम संवत 2079, जिसका नाम राक्षस है, के वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। 

शुभ योग और मुहूर्त
29 अप्रैल, शुक्रवार को सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा, जो सुबह 7 बजे तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात तक रहेगा। शुक्रवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से  श्रीवत्स नाम का शुभ योग और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:22 से 05:10 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:49 तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 04:22 से 05:10 तक रहेगा।

ये है राहु काल का समय
29 अप्रैल, शुक्रवार को राहूकाल सुबह 10:48 से 12:24 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 03.37 से 05:13 तक, कुलिक सुबह 07:35 से 09:11 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:33 से 09:24 तक और वर्ज्यम रात 03:58 से 05:40 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
29 अप्रैल, शुक्रवार को शनि राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा। शाम को चंद्रमा राशि बदलकर मीन से मेष में आ जाएगा। शुक्र मीन राशि में, बुध ग्रह वृषभ राशि में, सूर्य और राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कुंभ राशि में रहेगा। 

इस दिशा में न करें यात्रा 
शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज