Aaj Ka Panchang 29 दिसंबर 2022 का पंचांग: शुक्र करेगा मकर राशि में प्रवेश, इस दिन कौन-से योग बनेंगे?

Published : Dec 29, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 29 दिसंबर 2022 का पंचांग: शुक्र करेगा मकर राशि में प्रवेश, इस दिन कौन-से योग बनेंगे?

सार

Aaj Ka Panchang: 29 दिसंबर, गुरुवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुद्गर और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन व्यातीपात और वरीयान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। 

उज्जैन. हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है, लेकिन ये अंग्रेजी कैलेंडर पर आधारित न होकर हिंदू नववर्ष पर आधारित होता है। पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह हैं जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। ये ग्रह समय-समय पर राशि बदलते हैं और इनके गति के कारण ही हमारी लाइफ पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

29 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 December 2022)
29 दिसंबर 2022, दिन गुरुवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दिन भर रहेगी। गुरुवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र सुबह 11:44 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुद्गर   और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन व्यातीपात और वरीयान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर 01:48 से 03:07 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को शुक्र ग्रह राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही शनि स्थिति है। इस तरह मकर राशि में शुक्र-शनि की युति बनेगी। इस दिन चंद्रमा मीन राशि में, सूर्य और बुध धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

29 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वा भाद्रपद और उत्तरा भाद्रपद
करण- गर, वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:11 AM
सूर्यास्त - 5:46 PM
चन्द्रोदय - Dec 29 12:00 PM
चन्द्रास्त - Dec 30 12:13 AM

29 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:11 AM – 8:30 AM
कुलिक - 9:49 AM – 11:09 AM
दुर्मुहूर्त - 10:42 AM – 11:25 AM, 02:56 PM – 03:39 PM
वर्ज्यम् - 09:12 PM – 10:47 PM


ये भी पढ़ें-

19 साल बाद साल 2023 में बनेगा ये दुर्लभ संयोग, व्रत-त्योहारों में आएगा इतने दिनों का अंतर


Januray 2023 Festival Calendar: जनवरी 2023 में मनाएं जाएंगे ये व्रत-त्योहार, जानें पूरी डिटेल

Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज