Aaj Ka Panchang 29 नवंबर 2022 का पंचांग: चंद्रमा करेगा कुंभ राशि में प्रवेश, दिन भर रहेगा द्विपुष्कर योग

Aaj Ka Panchang: 29 नवंबर, मंगलवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा ध्रुव, द्विपुष्कर और व्याघात नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

Manish Meharele | / Updated: Nov 29 2022, 05:30 AM IST

उज्जैन. हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य मुहूर्त देखकर ही किया जाता है। मुहूर्त देखने के लिए पंचांग की सहायता ली जाती है। पंचांग में न सिर्फ शुभ मुहूर्त बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी भी आसानी से मिल जाती है। ज्योतिष में पंचांग के पांच अंग बताए गए हैं- योग, तिथि, नक्षत्र, करण और वार। इन सभी की सटीक गणना के बाद ही पंचांग बनाया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

29 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 November 2022)
29 नवंबर 2022, दिन मंगलवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 29 नवंबर, मंगलवार की सुबह 11.04 तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन चंपा षष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन श्रवण नक्षत्र सुबह 08.38 तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा, जो पूरे दिन रहेगा। मंगलवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा ध्रुव, द्विपुष्कर और व्याघात नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:55 से शाम 4:15 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार को चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। गुरु मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

29 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल 
दिन- मंगलवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:54 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 29 12:05 PM
चन्द्रास्त - Nov 29 11:22 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:53 AM - 12:36 PM 

29 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:34 AM – 10:54 AM
कुलिक - 12:15 PM – 1:35 PM
दुर्मुहूर्त - 09:02 AM – 09:45 AM और 10:55 PM – 11:48 PM
वर्ज्यम् - 12:23 PM – 01:54 PM


ये भी पढ़ें-

Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती 2023 में करेगी मीन वालों को परेशान, कैसा होगा असर?

Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?

Shani Makar Rashifal 2023: उतरती साढ़ेसाती से फायदा होगा-नुकसान भी, कैसा रहेगा ये साल आपके लिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!