Aaj Ka Panchang 3 जनवरी 2023 का पंचांग: त्रिपुष्कर सहित ये 6 शुभ योग रहेंगे दिन भर, इन ग्रहों की बनेगी युति

Published : Jan 03, 2023, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 3 जनवरी 2023 का पंचांग: त्रिपुष्कर सहित ये 6 शुभ योग रहेंगे दिन भर, इन ग्रहों की बनेगी युति

सार

Aaj Ka Panchang: 3 जनवरी, मंगलवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने गद और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा शुभ, शुक्ल, सर्वार्थसिद्धि और त्रिपुष्कर नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। 

उज्जैन. हमारे सौर मंडल में स्थित सभी 9 ग्रह किसी न किसी तरह हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं, इनसे संबंधित राशिफल भी पंचांग में मिलता है। ज्योतिषियों के अनुसार हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है, लेकिन ये अंग्रेजी कैलेंडर पर आधारित न होकर हिंदू नववर्ष पर आधारित होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

3 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 Januray 2023)
3 जनवरी 2023, दिन मंगलवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि दिन भर रहेगी। मंगलवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र शाम 04:26 तक रहेगी। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने गद और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा शुभ, शुक्ल, सर्वार्थसिद्धि और त्रिपुष्कर नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर 03:10 से शाम 04:30 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

3 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 5:49 PM
चन्द्रोदय - Jan 03 2:59 PM
चन्द्रास्त - Jan 04 4:52 AM

3 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:51 AM – 11:11 AM
कुलिक - 12:31 PM – 1:50 PM
दुर्मुहूर्त - 09:20 AM – 10:02 AM और 11:10 PM – 12:04 AM
वर्ज्यम् - 10:01 AM – 11:46 AM


 

ये भी पढ़ें-

19 साल बाद साल 2023 में बनेगा ये दुर्लभ संयोग, व्रत-त्योहारों में आएगा इतने दिनों का अंतर


Januray 2023 Festival Calendar: जनवरी 2023 में मनाएं जाएंगे ये व्रत-त्योहार, जानें पूरी डिटेल

Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल
Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल