Aaj Ka Panchang 30 जुलाई 2022 का पंचांग: चंद्रमा बदलेगा राशि, दिन भर रहेंगे मानस और पद्म नाम के शुभ योग

Published : Jul 30, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 30 जुलाई 2022 का पंचांग: चंद्रमा बदलेगा राशि, दिन भर रहेंगे मानस और पद्म नाम के शुभ योग

सार

30 जुलाई को श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। शनिवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल सुबह 09:16 से 10:55 तक रहेगा।   

उज्जैन. पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। वैसे तो हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित हैं। इनमें से विक्रम पंचांग सबसे प्रमुख है। वेद, पुराण और अन्य ग्रंथों में सूर्य, चंद्रमा, पृथ्वी व अन्य ग्रहों के साथ ही और नक्षत्र आदि की स्थिति, दूरी और गति के बारे में बताया गया है। इसी के आधार पर पंचांग का निर्माण किया जाता है। आगे जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…

30 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 July 2022)
30 जुलाई 2022, दिन शनिवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। शनिवार को सूर्योदय आश्लेषा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.13 तक रहेगा, इसके बाद रात अंत तक मघा नक्षत्र रहेगा। शनिवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा व्यातीपात और वारियन नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:16 से 10:55 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य-बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, राहु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

29 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- बालव और कौलव 
सूर्योदय - 6:00 AM
सूर्यास्त - 7:06 PM
चन्द्रोदय - Jul 30 7:05 AM
चन्द्रास्त - Jul 30 8:32 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM – 12:59 PM

30 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:11 PM – 3:49 PM
कुलिक - 6:00 AM – 7:38 AM
दुर्मुहूर्त - 07:45 AM – 08:37 AM
वर्ज्यम् - 01:16 AM – 03:01 AM

इंद्र योग (Indra Yoga)
ज्योतिष शास्त्र में 27 शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये पंचांग के 5 अंगों में से एक है। इनमें से छब्बीसवें योग का नाम इंद्र है। जब कुंडली में चंद्रमा से तीसरे स्थान पर मंगल हो और सातवें भाव पर शनि विराजमान हो या फिर शनि से सातवें भाव में शुक्र मौजूद हो और शुक्र से सातवें भाव में गुरु हो तब भी इंद्र योग बनता है। इंद्र योग को शुभ योग माना जाता है। जिसमें राज्य पक्ष के रुके कार्यों को पूर्ण किया जाता है। इस योग में किए गए सभी कार्य पूर्ण होते हैं और उन कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

ये भी पढ़ें-

Nagpanchami 2022: रहस्यमयी हैं ये 5 प्राचीन नाग मंदिर, आज तक कोई जान नहीं पाया इनसे जुड़े राज़


Sawan 2022: सावन में किसी भी रात करें 10 रुपए का ये छोटा-सा उपाय, इससे कंगाल भी बन सकता है धनवान

Nagpanchami 2022: किस ऋषि का नाम लेने से डरकर भाग जाते हैं सांप, क्या है उनके और सांपों के बीच कनेक्शन?
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज