
उज्जैन. पंचांग ज्योतिषीय अध्ययन का एक अनिवार्य अंग है। क्षेत्रों की भिन्नता के कारण पंचांगों की गणनाओं में अंतर आता है, लेकिन कुछ खास बातें फिर भी समान रहती हैं। पंचांग प्रकरण, श्लोक 1 में कहा गया है -
तिथि वारिश्च नक्षत्रां योग करणमेव च।
एतेषां यत्रा विज्ञानं पंचांग तन्निगद्यते॥
अर्थ- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण का सूक्ष्म अध्ययन करने के बाद ही सटीक पंचाग तैयार होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
30 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 October 2022)
30 अक्टूबर 2022, दिन रविवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा और संध्याकालीन अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन मूल नक्षत्र सुबह 07.25 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले मूल नक्षत्र होने से सिद्धि और और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से शुभ नाम के योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 04:22 से 05:46 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
रविवार को चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
30 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:34 AM
सूर्यास्त - 5:46 PM
चन्द्रोदय - Oct 30 11:29 AM
चन्द्रास्त - Oct 30 10:13 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:33 तक
30 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:10 PM – 1:34 PM
कुलिक - 2:58 PM – 4:22 PM
दुर्मुहूर्त - 04:16 PM – 05:01 PM
वर्ज्यम् - 01:17 PM – 02:46 PM
ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2022: सतयुग से चली आ रही है छठ पूजा की परंपरा, ये हैं इससे जुड़ी 4 कथाएं
Chhath Puja 2022: क्यों किया जाता है छठ व्रत, क्या है इससे जुड़ी मान्यता, कौन हैं छठी मैया?
Chhath Puja 2022: छठ पूजा का महापर्व 28 अक्टूबर से, जानें किस दिन क्या होगा? पूजा विधि, नियम व अन्य बातें
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।