Aaj Ka Panchang 31 मार्च 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

Published : Mar 31, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 31 मार्च 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

सार

हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 31 मार्च 2022, गुरुवार (Panchang March 31, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
31 मार्च, गुरुवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के कृष्ण  पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 12.22 तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन पितरों के लिए श्राद्ध तर्पण आदि किए जा सकते हैं। 

शुभ योग और मुहूर्त
31 मार्च, गुरुवार को सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो सुबह 10.30 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और बाद में उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:48 से 05:36 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:55 तक रहेगा। अमृत काल इस दिन नहीं है। 

ये है राहु काल का समय
31 मार्च, गुरुवार को राहूकाल दोपहर 02:03 से 03:34 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 06.24 से 07:55 तक, कुलिक सुबह 09:27 से 10:59 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 10:28 से 11:17 तक और वर्ज्यम रात 08:10 से 09:47 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
31 मार्च, गुरुवार को चंद्रमा मीन राशि में, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, मंगल और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा 
गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। 
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज