
उज्जैन. वेद, पुराण और अन्य ग्रंथों में सूर्य, चंद्रमा, पृथ्वी व अन्य ग्रहों के साथ ही और नक्षत्र आदि की स्थिति, दूरी और गति के बारे में बताया गया है। पंचांग के अनुसार, तिथि को तारीख या दिनांक कहते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार माह के 30 दिन को चन्द्र कला के आधार पर 15-15 दिन के 2 पक्षों में बांटा गया है- शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
31 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 31 October 2022)
31 अक्टूबर 2022, दिन सोमवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन छठ पूजा के अंतर्गत उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। सोमवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग इस दिन रहेगा। इसके अलावा इस दिन धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:58 से 09:22 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार को दोपहर में लगभग 2 बजे चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
31 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:35 AM
सूर्यास्त - 5:45 PM
चन्द्रोदय - Oct 31 12:28 PM
चन्द्रास्त - Oct 31 11:19 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:33 तक
31 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:46 AM – 12:10 PM
कुलिक - 1:34 PM – 2:58 PM
दुर्मुहूर्त - 12:32 PM – 01:17 PM, 02:46 PM – 03:31 PM
वर्ज्यम् - 08:01 AM – 09:32 AM
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।