
उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 5 मार्च 2022, शनिवार (Panchang March 5, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
5 मार्च, शनिवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की तृतिया तिथि है।
शुभ योग और मुहूर्त
5 मार्च, शनिवार को सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को रेवती नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ इस दिन बन रहा है। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:12 से 06:00 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.15 से 01.01 तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 12.01 से 01.40 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
ये है राहु काल का समय
5 मार्च, शनिवार को राहूकाल सुबह 09:43 से दोपहर 11:11 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 02.05 से 03:33 तक, कुलिक सुबह 06:49 से 08:16 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:22 से 09:08 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
5 मार्च, शनिवार को चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। मकर राशि में शुक्र, मंगल, बुध और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।
इस दिशा में न करें यात्रा
शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।