
उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 6 जनवरी 2022, गुरुवार (Panchang January 6, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
6 जनवरी, गुरुवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन चतुर्थी तिथि 12.29 तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि 7 जनवरी को सुबह 11.10 तक रहेगी।
शुभ योग और मुहूर्त
6 जनवरी, गुरुवार को धनिष्ठा नक्षत्र सुबह 07.11 तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र 7 जनवरी, शुक्रवार की सुबह 06.20 तक रहेगा। गुरुवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। 6 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:37 से 06:25 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.11 से 12.53 तक रहेगा। अमृत काल रात 11:24 से 12:56 तक रहेगा। अमृत काल और अभिजीत मुहूर्त में शुभ काम किए जा सकते हैं।
ये है राहु काल का समय
6 जनवरी, गुरुवार को राहूकाल दोपहर 01:52 से 03:12 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 07.13 से 08:33 तक, कुलिक सुबह 09:53 से 11:12 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 10:46 से 11:28 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
6 जनवरी, गुरुवार को चंद्रमा कुंभ राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे।
इस दिशा में न करें यात्रा
गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।