
उज्जैन. पंचांग के माध्यम से ही हमें शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह आदि के बारे में जानकारी मिलती है। पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है, जिसमें तिथि, वार, करण, योग और नक्षत्र शामिल है। इसके अनुसार, तिथियों की संख्या 16, वार की संख्या 7, करण की संख्या 11 और योग व नक्षत्र की संख्या 27-27 है। इन सभी को मिलाकर पंचांग का निर्णाण होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
6 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 November 2022)
6 नवंबर 2022, दिन रविवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 04:28 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को रेवती नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 04:19 से 05:42 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
रविवार की रात चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
6 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- रेवती
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:38 AM
सूर्यास्त - 5:42 PM
चन्द्रोदय - Nov 06 4:31 PM
चन्द्रास्त - Nov 07 5:20 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:32 तक
6 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:10 PM – 1:33 PM
कुलिक - 2:56 PM – 4:19 PM
दुर्मुहूर्त - 04:13 PM – 04:57 PM
वर्ज्यम् - 08:32 PM – 10:10 PM
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2022: इन 4 ग्रहों के संयोग से होते हैं ग्रहण, जानें ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
Rashi Parivartan November 2022: नवंबर 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि? यहां जानें पूरी डिटेल
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।