Aaj Ka Panchang 6 अक्टूबर 2022 का पंचांग: आज करें पापांकुशा एकादशी व्रत, चंद्रमा बदलेगा राशि

Published : Oct 06, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 6 अक्टूबर 2022 का पंचांग: आज करें पापांकुशा एकादशी व्रत, चंद्रमा बदलेगा राशि

सार

 6 अक्टूबर, गुरुवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा शूल और गंड नाम के योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर 01:42 से 03:10 तक रहेगा।   

उज्जैन. आए दिन हम कभी-न-कभी पंचांग के बारे में जरूर सुनते हैं। वर्तमान समय में नई पीढ़ी के लोग पंचांग के बारे में कम ही जानते हैं। ये एक तरह का हिंदू कैलेंडर है जिसमें हर दिन की तिथि, नक्षत्र, योग व ग्रहों की स्थिति के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त, गुलिक काल व अन्य शुभ-अशुभ मुहर्तों  के बारे में भी पंचांग के माध्यम से जाना जा सकता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज करें पापांकुश एकादशी का व्रत
इस बार 6 अक्टूबर, गुरुवार को पापांकुशा एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत का महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। उसके अनुसार, जो भी व्यक्ति ये व्रत करता है, उसके जाने-अनजाने में किए गए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और वह भगवान विष्णु को प्रिय हो जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के पद्मनाभ स्वरूप की पूजा की जाती है।

6 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 October 2022)
6 अक्टूबर 2022, दिन गुरुवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 09.40 तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। गुरुवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा शूल और गंड नाम के योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर 01:42 से 03:10 तक रहेगा। 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार को चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

6 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- धनिष्ठा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:24 AM
सूर्यास्त - 6:06 PM
चन्द्रोदय - Oct 06 4:07 PM
चन्द्रास्त - Oct 07 3:36 AM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:51 से 12:38 तक 

6 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:23 AM – 7:51 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:47 AM
दुर्मुहूर्त - 10:18 AM – 11:04 AM, 02:58 PM – 03:45 PM
वर्ज्यम् - 02:28 AM – 03:59 AM


 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज