Aaj Ka Panchang 7 अप्रैल 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

Published : Apr 07, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 7 अप्रैल 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

सार

पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।  

उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 7 अप्रैल 2022, बुधवार (Panchang April 7, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
7 अप्रैल, गुरुवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात लगभग 08:33 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। ये चैत्र नवरात्रि का छठा दिन रहेगा। इस दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाएगी।

शुभ योग और मुहूर्त
7 अप्रैल, गुरुवार को सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:41 से 05:29 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:53 तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 12:47 से 02:35 तक रहेगा। 

ये है राहु काल का समय
7 अप्रैल, गुरुवार को राहूकाल दोपहर 02:02 से 03:35 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 06.17 से 07:50 तक, कुलिक सुबह 09:23 से दोपहर 10:56 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 10:25 से 11:14 तक और वर्ज्यम सुबह 08:09 से 09:57 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
7 अप्रैल, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा, वहीं मंगल मकर से निकलकर कुंभ में। गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा 
गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। 
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल