
उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 8 अप्रैल 2022, शुक्रवार (Panchang April 8, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
8 अप्रैल, शुक्रवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात लगभग 11 बजे तक रहेगी। ये चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा। इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाएगी।
शुभ योग और मुहूर्त
8 अप्रैल, शुक्रवार को सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:40 से 05:28 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:53 तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 02:27 से 04:16 तक रहेगा।
ये है राहु काल का समय
8 अप्रैल, गुरुवार को राहूकाल सुबह 10:55 से दोपहर 12:28 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 03.35 से शाम 05:08 तक, कुलिक सुबह 07:49 से 09:22 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:45 से 09:35 तक और वर्ज्यम सुबह 03:07 से 04:54 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
8 अप्रैल, शुक्रवार को बुध ग्रह राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रह जैसे चंद्रमा मिथुन राशि में, मंगल, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में। शनि मकर राशि में, सूर्य मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।
इस दिशा में न करें यात्रा
शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।