
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सौर मंडल में स्थित सभी 9 ग्रह किसी न किसी रूप में हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। इन्ही ग्रहों और नक्षत्रों की जानकारी पंचांग के माध्यम से हमें पता चल सकती है। हमारे सौर मंडल में होने वाली प्रत्येक गतिविधि का वर्णन पंचांग में आसानी से मिल जाता है, इसलिए पंचांग को कालगणना का केंद्र भी कहा जाता है। पंचांग अंग्रेजी कैलेंडर पर आधारित न होकर हिंदू नववर्ष पर आधारित होता ज्योतिषियों के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं। आगे जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…
आज सावन का अंतिम सोमवार
8 अगस्त को सावन 2022 का अंतिम सोमवार रहेगा। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाएगी, इसके बाद ये शुभ योग अगले साल बनेगा। इस दिन पुत्रदा एकादशी भी रहेगी। इस तरह एक ही दिन भगवान विष्णु और शिवजी की पूजा का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इंद्र आदि शुभ योग इस दिन को और अधिक विशेष बना रहे हैं। इस दिन शैव और वैष्णव मिलकर ये उत्सव मनाएंगे। इस दिन भगवान शिव और विष्णुजी की पूजा करने से हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है।
8 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 August 2022)
8 अगस्त 2022, दिन सोमवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। इस दिन सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेगा, जो दोपहर 02.37 तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन इंद्र और वैधृति नाम से 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 07:41 से 09:18 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार को चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
8 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- ज्येष्ठ और मूल
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:04 AM
सूर्यास्त - 7:00 PM
चन्द्रोदय - Aug 08 3:45 PM
चन्द्रास्त - Aug 09 2:33 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:58 PM
8 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:55 AM – 12:32 PM
कुलिक - 2:09 PM – 3:46 PM
दुर्मुहूर्त - 12:58 PM – 01:50 PM और 03:33 PM – 04:25 PM
वर्ज्यम् - 10:51 AM – 12:18 PM
धनवान बनाता है लक्ष्मी योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिसकी कुंडली में लक्ष्मी योग बनता है वो व्यक्ति हर तरह से सुखी और संपन्न होता है। कुंडली में जब लग्नेश बली हो और नवमेश उच्च या स्वराशि में होकर केन्द्र या त्रिकोण में स्थित हो तो यह योग होता है। इसके अलावा नवमेश एवं शुक्र ग्रह उच्च या स्वराशि का होकर केन्द या त्रिकोण में स्थित हो तो भी लक्ष्मी योग का निर्माण होता है। इस योग में जन्मा व्यक्ति सभी भौतिक सुख साधन प्राप्त करता है।
ये भी पढ़ें-
8 अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार और एकादशी का योग, शुभ फल पाने के लिए ये काम करें
Sawan 2022: 8 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार, जानिए शिवजी को क्या भोग लगाएं और कौन-से उपाय करें?
Janmashtami Date 2022: इस बार जन्माष्टमी पर नहीं रहेगा रोहिणी नक्षत्र, कब मनाएं ये पर्व, 18 या 19 अगस्त को?
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।