
उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 8 फरवरी 2022, मंगलवार (Panchang February 8, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
8 फरवरी, मंगलवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इसे रथ सप्तमी, अचला सप्तमी और आरोग्य सप्तमी कहते हैं।
शुभ योग और मुहूर्त
8 फरवरी, मंगलवार को सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.40 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:30 से 06:18 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 से 01:02 तक रहेगा। अमृत काल शाम 04:09 से 05:55 तक रहेगा। अभिजीत और अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं।
ये है राहु काल का समय
8 फरवरी, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 03:28 से शाम 04:51 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.53 से 11:17 तक, कुलिक दोपहर 12:40 से 02:04 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 09:20 से 10:04 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
8 फरवरी, मंगलवार को चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे।
इस दिशा में न करें यात्रा
मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।