Aaj Ka Panchang 8 जनवरी 2023 का पंचांग: साल 2023 का पहला रवि पुष्य योग आज, जानें ग्रहों की स्थिति

Published : Jan 08, 2023, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 8 जनवरी 2023 का पंचांग: साल 2023 का पहला रवि पुष्य योग आज, जानें ग्रहों की स्थिति

सार

Aaj Ka Panchang: 8 जनवरी, रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि व रवि योग के अलावा वैधृति और विषकुंभ नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 4:33 से 5:53 तक रहेगा।

उज्जैन. एक सप्ताह में सात वार होते हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं- सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और रवि। पंचांग बनाते समय वार का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। वार और नक्षत्रों के संयोग से रोज कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं। पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

8 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 Januray 2023)
8 जनवरी 2023, दिन रविवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि दिन भर रहेगी। रविवार को पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा। ये साल 2023 का पहला पुष्य नक्षत्र रहेगा। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि व रवि योग के अलावा वैधृति और विषकुंभ नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 4:33 से 5:53 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

8 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पुष्य
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 5:52 PM
चन्द्रोदय - Jan 08 7:08 PM
चन्द्रास्त - Jan 09 8:57 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:11 PM – 12:54 PM

8 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:33 PM – 1:53 PM
कुलिक - 3:13 PM – 4:33 PM
दुर्मुहूर्त - 04:27 PM – 05:10 PM
वर्ज्यम् - 08:27 PM – 10:15 PM


 

ये भी पढ़ें

Astrology And Bad Habits: अगर आप भी चलते हैं ऐसे तो हो जाएं सावधान, बर्बाद कर सकती हैं आपको ये आदत

Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से