Aaj Ka Panchang 8 अक्टूबर 2022 का पंचांग: चंद्रमा करेगा मीन राशि में प्रवेश, जानें आज के शुभ मुहूर्त

Published : Oct 08, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 8 अक्टूबर 2022 का पंचांग: चंद्रमा करेगा मीन राशि में प्रवेश, जानें आज के शुभ मुहूर्त

सार

Aaj Ka Panchang: 8 अक्टूबर शनिवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदण्ड और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। इन सभी के योग से एक सटीक पंचांग तैयार किया जाता है जो बहुत उपयोगी होता है। हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है, जिसमें हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि की संपूर्ण जानकारी दी जाती है। पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

8 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 October 2022)
8 अक्टूबर 2022, दिन शनिवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 05:25 से रात 03:42 तक रहेगी। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र शाम 5 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदण्ड और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:19 से 10:46 तक रहेगा। 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

8 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:24 AM
सूर्यास्त - 6:04 PM
चन्द्रोदय - Oct 08 5:23 PM
चन्द्रास्त - Oct 09 5:36 AM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:51 से 12:38 तक 

8 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:41 PM – 3:09 PM
कुलिक - 6:24 AM – 7:52 AM
दुर्मुहूर्त - 07:58 AM – 08:44 AM
वर्ज्यम् - 02:25 AM – 03:58 AM


ये भी पढ़ें-

पीएम नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को आएंगे महाकाल, लेकिन नहीं कर पाएंगे ये खास काम, जानें वजह?


Mahakal Lok Ujjain: क्यूआर कोड स्कैन करते है सुन सकेंगे शिव कथाएं, ये खास ‘एप’ करना होगा डाउनलोड

October 2022 Festival Calendar: अक्टूबर 2022 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? जानें पूरी डिटेल
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज